{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। न्यू मार्केट इलाके के फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड, पुलिस और डिजास्टर मैनेजमेंट की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
फायर ब्रिगेड से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल में आग तड़के करीब 2:45 बजे लगी। उस समय होटल में ठहरे अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। आग लगने के बाद देखते ही देखते धुआं होटल के कमरों और गलियारों में फैल गया। रात का वक्त होने के कारण कई लोगों को खतरे का पता काफी देर से चला।
बताया जा रहा है कि आग से ज्यादा खतरनाक होटल के अंदर तेजी से फैला जहरीला धुआं साबित हुआ। धुएं की वजह से लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई। शुरुआती जानकारी में होटल के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया।
हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के इलाके को सुरक्षित करते हुए राहत और बचाव कार्य चलाया गया।
होटल में आग किस वजह से लगी, इसका अभी आधिकारिक तौर पर पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के कारणों के साथ-साथ होटल में सुरक्षा इंतजामों की भी जांच कर रहे हैं।
फिलहाल हादसे को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।






