
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में उपचुनाव को लेकर सियासत गर्म हो गई है इधर खबर आ रही है कि पश्चिम बंगाल से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को हत्या के पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। खास बात यह है कि ममता बनर्जी की पार्टी ने कांग्रेस के समर्थन में अपने उम्मीदवार संचिता का नाम वापस ले लिया था और कांग्रेस को समर्थन का ऐलान किया था।
इधर मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भड़क गए हैं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में चुनावी मुकाबले खत्म करना चाहती है। यह लोकतंत्र पर हमला है राजनीतिक प्रतिशोध है गिरफ्तारी संयोग नहीं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
बता दें कि 6 अक्टूबर को नंदीग्राम में उपचुनाव होने हैं।






