
जमशेदपुर:गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के ट्रस्टी अवतार सिंह भामरा का बुधवार को निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे। अवतार सिंह भामरा के निधन की सूचना मिलते ही जमशेदपुर के सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
उनका अंतिम यात्रा बुधवार को उनके आवास से निकलेगी और अंतिम संस्कार स्वर्णरेखा बर्निंग घाट (भुंईयाडीह) में दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा। जमशेदपुर के विभिन्न सिख संगठनों और सामाजिक संगठनों ने सरदार जसबीर सिंह गांधी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरदार अवतार सिंह का अचानक चला जाना पूरे सिख समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा ही गुरुद्वारा साहिब साकची में ट्रस्टी ही नहीं बल्कि एक सेवादार के रूप में अपनी सेवा दी और हमेशा मार्गदर्शन देते रहे। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
साकची गुरुद्वारा के महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, ट्रस्टी सरदार रविंद्र सिंह, ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह सिद्धू, सरदार सत्येंद्र सिंह रोमी, प्रेस प्रवक्ता सरदार बलजीत संसोआ, चेयरमैन सरदार रणधीर सिंह, सरदार अजायब सिंह बरियर, सरदार सुखविंदर सिंह निक्कू, सरदार बलबीर सिंह, सरदार त्रिलोचन सिंह तोची, सरदार दलजीत सिंह, सरदार मनोहर सिंह मीते, सरदार बलवीर सिंह धंजल, सरदार गुरपाल सिंह, सरदार सुखदेव सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह, सतवीर सिंह गोल्डू, सरदार सन्नी सिंह बरियार तथा सिख स्त्री शासन सभा साकची की अध्यक्षा बीबी जतिंदरपाल कौर, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबी राज कौर, सिख नौजवान सभा साकची के अध्यक्ष रोहितदीप सिंह मोनी रंधावा, सरदार हरपाल सिंह सिद्धू आदि ने भी इनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया।





