---Advertisement---

रुडसेट संस्थान सिल्ली में 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ

On: October 13, 2023 4:21 AM
---Advertisement---

सिल्ली: रूडसेट संस्थान सिल्ली में गुरुवार को 10 दिवसीय मुर्गी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बैंक ऑफ़ इंडिया के सिल्ली शाखा के प्रबंधक नितीन कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। राज्य के विभिन्न जिले से आए 31 प्रशिक्षु इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। नितिन कुमार ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार करने तथा बैंक से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। रुडसेट संस्थान के निदेशक संजीत कुमार ने बैंक से लोन लेकर खुद स्वरोजगार कैसे करेंगे विस्तार से जानकारी दी। वहीं उन्होंने अतिथियों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया। मौके पर संस्थान के वरिष्ठ संकाय अनिल कुमार, जगदीश चंद्र महतो, दशरथ महतो, महेश, रुहिदास, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें