---Advertisement---

चाईबासा:नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़,कई नक्सली घायल, कई राउंड फायरिंग

On: October 13, 2023 7:16 AM
---Advertisement---

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच शुक्रवार की सुबह से भीषण मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। खबरों के मुताबिक गोईलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरु किया गया। इसी दौरान अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां विभिन्न रास्तों से जंगलों में घुसी। इसी दौरान मुठभेड़ की खबर है। सुरक्षा बलों के द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है।

चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने खबर कि पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई हैं।जिसमें कई लोगों को गोली लगी हैं।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों का जब नक्सलियों से सामना हुआ उसके बाद दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई है।यह मुठभेड़ हाथीबुरू कुरिया के जंगली क्षेत्र में मुठभेड़ होने की बात बताई जा रही है।

वहीं दूसरी ओर घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने और नेटवर्क नहीं मिलने के कारण किसी भी पुलिस अधिकारियों से मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है लेकिन नक्सलियों को भारी नुकसान को कई माओवादियों को गोली लगने की आशंका जताई जा रही है।

दूसरी ओर खबर आ रही है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए जैसे ही सुरक्षा बल जंगल की ओर जाने लगे इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया उसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की है। जिसमें कई नक्सलियों को गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि दोनों ओर से मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। पुलिस के आला अधिकारियों की देखरेख में अभियान चल रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें