
चढ़ावा लूट-चोरी के दोषियों एवं बड़े मास्टर माइंड को कठोर सजा हो: मेयर सुधा गुप्ता
केंद्र सरकार चढ़ावा लूट के बड़े किरदार को बचाने का प्रयास ना करें:शशिभूषण राय
जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय जमशेदपुर के समक्ष आयोजित की गई।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को पूर्व मंत्री झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता ने संबोधित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर में देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा चढ़ावा—सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात और दान की राशि—यदि किसी भी स्तर पर हेराफेरी या अनियमितता की गई है, तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की आस्था और भावनाओं के साथ गंभीर विश्वासघात है।
श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि चढ़ावे में कथित हेराफेरी और अनियमितताओं की निष्पक्ष, उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच होनी चाहिए। जो भी व्यक्ति इसमें दोषी पाया जाए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो और दोष सिद्ध होने पर उसे जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर जनता से प्राप्त एक-एक रुपये और एक-एक आभूषण का हिसाब देश की जनता के सामने पारदर्शी तरीके से रखा जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर धर्म और आस्था की बात करती है, वहीं दूसरी ओर यदि धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे की कथित लूट और हेराफेरी पर आंखें बंद की जाती हैं, तो यह दोहरा चरित्र है। भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं की मेहनत की कमाई और आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एमएमडीआर संशोधन विधेयक के मुद्दे पर श्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने कानून में बदलाव कर झारखंड के संवैधानिक और आर्थिक अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड देश के खनिज संसाधनों का प्रमुख केंद्र है। यहां कोयला, लौह अयस्क, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट, चूना पत्थर सहित अनेक महत्वपूर्ण खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इन प्राकृतिक संसाधनों से राज्य को राजस्व प्राप्त होता है और झारखंड की अर्थव्यवस्था तथा विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एमएमडीआर संशोधन के माध्यम से केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों और संघीय ढांचे को कमजोर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “झारखंड की धरती से निकलने वाले संसाधनों पर झारखंड के हितों की अनदेखी करके कोई भी फैसला स्वीकार नहीं किया जाएगा। जल, जंगल और जमीन झारखंड की पहचान हैं और इनके अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस निर्णायक संघर्ष करेगी।”
श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसी राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं है, बल्कि झारखंड के अधिकार, संसाधन, सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। केंद्र सरकार यदि झारखंड के हितों के साथ खिलवाड़ करती है, तो गांव से लेकर शहर तक जनता को इसके खिलाफ जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “झारखंड हमारा है, झारखंड की धरती हमारी है और झारखंड के जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संसाधनों पर झारखंडवासियों के हित सर्वोपरि हैं।”
उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और पंचायत-पंचायत तक पहुंचकर एमएमडीआर संशोधन के प्रावधानों और उसके संभावित प्रभावों की जानकारी जनता को देंगे तथा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी और राज्य के अधिकारों को कमजोर करने वाली नीतियों के खिलाफ झारखंड की जनता एकजुट होगी। अधिकारों की इस लड़ाई में कांग्रेस पीछे हटने वाली नहीं है।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि चढ़ावा चोरी और MMDR संशोधन विधेयक 9डी लाकर हमारे अधिकारों को छिन लिया गया है। आगामी 7 सितम्बर को राँची में लोकभवन (राजभवन) के महाधरना में राज्यस्तर के कांग्रेस नेता शामिल होंगे। जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि ने की अब भाजपा के केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है उसके द्वारा लगातार जनता पर कर उठाया जा रहा है भ्रष्टाचार की तो सीमा पार कर गई है राज्यों के अधिकार भी छीन लिए गए हैं आम जनता अब एक साथ खड़ा हो और इसे आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने का कार्य करें। कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा कि चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी यह हमारे सनातन धर्म की प्रकाष्ठा पार कर गई है अब किसी भी कीमत पर इस इन आताताइयों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मोदी सरकार के संरक्षण में और उत्तर बढ़ता प्रदेश सरकार के संरक्षण में इस घटना को सुनियोजित रूप से सजाया गया है सभी बड़े किरदार पकड़े जाने चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन) ने किया।
कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम से उपायुक्त महोदय के माध्यम से मांग पत्र सौपा।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को रामाश्रय प्रसाद, रियाजुद्दीन खान, नीरज भोक्ता वि स प्रभारी, राकेश तिवारी, बिजय खान, ब्रजेंद्र तिवारी, संजीव श्रीवास्तव, प्रताप यादव, मनोज झा, ओमप्रकाश सिंह, र ईस रिजवी, राजकिशोर यादव, सुबोध सिंह सरदार, रजनीश सिंह, जयराम हाॅसदा, खगेनचन्द्र महतो, डाॅ परितोष सिंह ने संबोधित करते हुए चढ़ावा लुट, खनिज लुट के लिए केंद्र सरकार का भर्त्सना किया।
इस अवसर पर
सोहेल खान, योगेन्द्र सिंह यादव, किशनलाल महतो, शंकर दत्ता, ज्योति मिश्र, अतुल गुप्ता, राजा सिंह राजपूत, नवनीत मिश्र, कमलेश कुमार, आशुतोष सिंह, अमरजीत नाथ मिश्र, कौशल प्रधान, गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, आशीष ठाकुर, ईश्वर कुमार सिंह, राजेश चौधरी, मकसूद आलम, अंसार खान, अपर्णा गुहा, गुरदीप सिंह सोहल, राजीव मिश्र, शिखा चौधरी, रेनु मिश्र, बबलू नौशाद, तनवीर खान, शाहिद इकबाल, शमशेर आलम, राजनारायण यादव, रंजीत झा, रंजीत सिंह, संजय तिवारी, अमित श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा राकेश साहू प्रभात ठाकुर जी एम रजा, ईसान पात्रा, अजय मिश्रा नवल किशोर सिंह, संदीप मिश्र, शबाना परवीन जवाहरलाल, फरहत बेगम, सुल्तान अहमद, सुनील प्रसाद, फिरोज खान, शिवनन्दन सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, उदय कुमार सिंह, अली राजा खान,दीपक यादव, प्रितपाल सिंह, देवाशीष घोष विजय पांडे अनिरुद्ध पुरी रूबी ठाकुर नरेश गौड़ सुभाष उपाध्याय जेएस पादरी, रीता शर्मा शिल्पी चक्रवर्ती कंचन कुमारी रवि शंकर कप अभिषेक मोहंती, सानिया दीप, नमिता सिंह राजकुमार वर्मा सुनीता मुखी सुदर्शन तिवारी राजकिशोर प्रसाद मनोज महतो उदय कुमार सिंह लकी शर्मा राजकुमार दास के पी रवि सूरज मुंडा नारायण दे सुभाष पाल संदीप मिश्रा पंकज कुमार पवन ओझा मुन्ना मिश्रा भवनाथ सिंह सौरभ झा अरुण कुमार सिंह गुरदीप सिंह सोहल रणजीत सिंह दुर्गा प्रसाद, गुलाम आदि मौजूद थे।




