
जमशेदपुर: छह इनर व्हील क्लब Iwc जमशेदपुर, IWC जमशेदपुर ईस्ट, IWC जमशेदपुर वेस्ट, IWC अस्मिता, IWC मेराकी एवं IWC सृजन के संयुक्त तत्वावधान में बारीडीह हाई स्कूल में विद्यार्थियों के लिए “तनाव – प्रकार एवं प्रबंधन” विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियका कुमार ने वर्चुअली सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता DCCCC PDC डॉ. रीता झा ने विद्यार्थियों को तनाव के विभिन्न प्रकार, कारण, प्रभाव तथा तनाव से प्रभावी ढंग से निपटने के सरल उपायों की जानकारी दी।

डॉ. रीता झा ने विद्यार्थियों को मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया तथा बॉक्स ब्रीदिंग, बेली ब्रीदिंग जैसी सरल श्वसन तकनीकों एवं ग्राउंडिंग तकनीक का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जाना कि सचेत श्वास-प्रश्वास और ग्राउंडिंग तकनीक तनाव एवं चिंता को कम करने तथा एकाग्रता बढ़ाने में सहायक हैं।
इस अवसर पर वर्टिकल की मेंटर PDC अलकनंदा बख्शी के साथ विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व अध्यक्ष, CGR एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पीपी नविता प्रसाद ने सक्रिय भूमिका निभाई ।
कार्यक्रम में लगभग 50 विधार्थी 20 शिक्षक एवं सदस्यों ने भाग लिया सत्र अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक रहा, जिसमें विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में तनाव को पहचानने और स्वस्थ तरीके से उसका सामना करने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजक क्लबों ने बारीडीह हाई स्कूल की प्राचार्या संगीता हलदर, सभी शिक्षकों एवं विद्यालय कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस सार्थक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।







