{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"remove":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
आदित्यपुर: खरकई नदी पर बने पुल से एक अधेड़ व्यक्ति के नदी में छलांग लगाने की सूचना से शनिवार को इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पुल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। नदी में कूदने वाले व्यक्ति की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 53 से 55 वर्ष का एक व्यक्ति पुल पर पहुंचा था। कुछ देर वहां रुकने के बाद उसने हाथ जोड़कर प्रणाम किया और अचानक नदी की ओर छलांग लगा दी। घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को उसे रोकने या संभलने का मौका तक नहीं मिल पाया।
अधेड़ को नदी में छलांग लगाते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ नदी में व्यक्ति की तलाश शुरू की गई।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नदी में छलांग लगाने वाला व्यक्ति कौन है और उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस उसकी पहचान का पता लगाने के प्रयास में जुटी है। पहचान सामने आने और तलाश पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।






