
Miss World 2026 Winner: मिस वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला डोमिंग्वेज (Joheirry Mola Dominguez) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। वियतनाम के न्हा ट्रांग में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें पिछली मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता चुआंग्सरी (Opal Suchata Chuangsri) ने ताज पहनाया। भारत की निकिता पोरवाल Top 20 में जगह बनाने में असफल रहीं।
प्रतियोगिता में स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस अलाबर्न (Elisabeth Reynés Alabern) फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी (Taanusiya Chetty) ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया।
जोहेरी मोला डोमिंग्वेज सिर्फ मॉडल और ब्यूटी क्वीन ही नहीं, बल्कि शिक्षिका, कम्युनिटी एडवोकेट और कम्युनिकेटर भी हैं। मिस वर्ल्ड की आधिकारिक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है। वह Voices of Tomorrow की संस्थापक और अध्यक्ष हैं, जिसके जरिए कमजोर और वंचित समुदायों के बच्चों एवं युवाओं के लिए अंग्रेजी शिक्षा को बढ़ावा दिया जाता है।
भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने Top 40 में जगह बनाई, लेकिन Top 20 में प्रवेश नहीं कर सकीं। इस तरह भारत की मिस वर्ल्ड 2026 यात्रा Top 40 चरण पर समाप्त हुई।
मिस वर्ल्ड 2026 के इस संस्करण में 111 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अगले साल मिस वर्ल्ड का आयोजन तंजानिया में होगा।





