{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"transform":2},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}
रांची: सदर थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी, टंगराटोली इलाके में एक सब इंस्पेक्टर के घर दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। अपराधियों ने घर में मौजूद दरोगा की बेटी को बंधक बनाकर करीब 30 लाख रुपये नकद और लगभग 250 ग्राम सोने के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना वक्सफॉल फैक्ट्री के समीप स्थित इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित सब इंस्पेक्टर धनंजय शाही वर्तमान में गोड्डा जिले में एसआई के पद पर पदस्थापित हैं और गोड्डा पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे हैं। घटना के वक्त वह रांची स्थित अपने घर पर मौजूद नहीं थे।
पत्नी बाजार गई थीं, बेटा ट्यूशन और बेटी घर पर थी
बताया गया कि घटना के समय धनंजय शाही की पत्नी तीज का सामान खरीदने के लिए घर से बाहर गई थीं। उनका बेटा भी ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था। घर में उनकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान अपराधी घर में दाखिल हुए और युवती को अपने कब्जे में ले लिया।
आरोप है कि अपराधियों ने बेटी के हाथ-पैर बांध दिए और इसके बाद पूरे घर में कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी। जिस कमरे में युवती मौजूद थी, उसी कमरे में अलमारी रखी थी। अपराधियों ने अलमारी को तोड़कर उसमें रखी बड़ी रकम और सोने के आभूषण निकाल लिए।
अलमारी तोड़कर निकाले 30 लाख रुपये और जेवर
परिजनों के मुताबिक, अलमारी में करीब 30 लाख रुपये नकद और लगभग 250 ग्राम सोने के जेवरात रखे हुए थे। अपराधी नकदी और जेवर को एक बैग में भरकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अलमारी पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली।
धनंजय शाही के अनुसार, जिस रकम को घर में रखा गया था, वह जमीन खरीदने के लिए जमा की थी। जमीन सीएनटी (CNT) श्रेणी की होने के कारण सौदा नहीं हो सका और करीब 30 लाख रुपये घर में ही रखे रह गए थे।
बंधक बनाई गई बेटी सदमे में
वारदात के दौरान घर में मौजूद बेटी काफी डर गई। हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाए जाने के कारण वह घटना के बाद से सदमे में है। परिवार के लोग भी इस वारदात से सकते में हैं।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपराधियों को घर में इतनी बड़ी रकम और भारी मात्रा में सोने के जेवरात रखे होने की जानकारी कैसे मिली? पुलिस इस बिंदु को भी जांच के केंद्र में रखकर छानबीन कर रही है। वारदात में किसी परिचित या ऐसे व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं, जिसे घर की गतिविधियों और नकदी के बारे में जानकारी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।







