
रांची। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स लाइन-अप का विस्तार करते हुए नया एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स एज वेरिएंट पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.39 लाख रुपये है। कंपनी ने एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स एम(ओ) में पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट भी जोड़ा है, जिसकी कीमत 9.99 लाख रुपये है।
एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स एज में 26.03 सेंटीमीटर एचडी इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, ब्लैक लेदरेट सीट, रियर-व्यू कैमरा, रियर एसी वेंट और कप होल्डर के साथ रियर आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसमें डुअल-टोन रूफ, बॉडी-कलर्ड ग्रिल और ब्लैक व्हील कवर भी दिए गए हैं।
10 लाख रुपये से कम में पैनोरमिक सनरूफ
एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स एज (ओ) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.89 लाख रुपये है। इसमें रेवएक्स एज के फीचर्स के अलावा पैनोरमिक सनरूफ, रूफ रेल्स, इलेक्ट्रिकली फोल्ड होने वाले ओआरवीएम, पैसिव कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक हेडलैंप और ऑटोमैटिक वाइपर मिलते हैं। कंपनी के अनुसार, एक्सयूवी 3एक्सओ में अब 10 लाख रुपये से कम कीमत पर पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध है।

एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स एज पेट्रोल एमटी की कीमत 9.39 लाख रुपये, जबकि पेट्रोल एटी और डीजल एमटी की कीमत 10.59 लाख रुपये है। एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स एज (ओ) पेट्रोल एमटी 9.89 लाख रुपये, पेट्रोल एटी और डीजल एमटी 11.09 लाख रुपये तथा डीजल एएमटी 11.91 लाख रुपये में उपलब्ध है। एक्सयूवी 3एक्सओ रेवएक्स एम(ओ) का नया पेट्रोल एटी वेरिएंट 9.99 लाख रुपये में पेश किया गया है।

दोनों रेवएक्स एज वेरिएंट में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, आईएसओफिक्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर और सभी यात्रियों के लिए थ्री-पॉइंट सीट बेल्ट समेत 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी के मुताबिक, 2024 में लॉन्च एक्सयूवी 3एक्सओ की बिक्री 2.5 साल से कम समय में 2.5 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है। नए वेरिएंट एवरेस्ट व्हाइट, स्टील्थ ब्लैक, टैंगो रेड, नेबुला ब्लू और गैलेक्सी ग्रे रंगों में उपलब्ध होंगे।





