
जमशेदपुर। पितरों को हम अपनी श्रद्धा अर्पित करें, वें हमें आशीर्वाद देंगे। इस भाव एवं विश्वास क़े साथ गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में पावन पितृ पक्ष में दिनांक 26 सितम्बर से आज पितृपक्ष अमावस्या तक पितृ तर्पण का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें प्रतिदिन कई हमारे परिजन अपने पूर्वजों का तर्पण किये। आज पितृ पक्ष का अंतिम दिन था। इस आवसर पर 25 परिजनों ने तर्पण किया। अपने गायत्री परिवार क़े बिद्वान आचार्य पंडित मुन्ना पाण्डेय जी ने पितृपक्ष क़े महत्व को बताते हुए कर्मकांड संपन्न कराया। कल 11 अक्टूबर से नवरात्र प्ररम्भ हो रहा है। आज हीं संध्या 6 बजे से गायत्री ज्ञान मंदिर भालुबासा में पवित्र कलश स्थापना का आयोजन किया गया है। परिजन इस आयोजन में लघु अनुष्ठान क़े रूप में नवरात्र में 24 हज़ार गायत्री महामंत्र जप का संकल्प लिए तथा कल प्रातः से परिजन अपने घरों में संकल्प अनुसार गायत्री महामंत्र का जप करेंगे।

गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में नवरात्र में प्रतिदिन प्रातः 7 00 बजे से हवन यज्ञ संपन्न किया जायेगा। नवरात्र अनुष्ठान कि पूर्णाहुति 20 अक्टूबर को 5 कुंडीय यज्ञ के रूप में गायत्री ज्ञान मंदिर भालूबासा में संपन्न होंगी। साथ ही साथ 21 अक्टूबर को विजया दशमी के विसर्जन जुलूस के अवसर पर प्याऊ सेवा शिविर देवदत्त होटल के पास लगाया जाएगा।




