
मंझिआंव : थाना परिसर में थाना प्रभारी, मझिआंव(श्री अमित कुमार) के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों तथा ऑटो चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने, मूर्ति विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी पूजा समितियों एवं ऑटो चालकों से प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
सभी संबंधित लोगों को निर्देश दिया गया कि जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि दुर्गा पूजा एवं मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।







