
मुंबई:अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में 10 राउंड फायरिंग की खबर है। इस घटना में बाल बाल टाइगर श्रॉफ बच गए हैं जबकि उनका ड्राइवर घायल बताए जा रहा है। घटना के बाद हड़कंप मच गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार इस घटना में दो लोग घायल हैं
सूत्रों केमुताबिक मुंबई के जुहू में बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की है. फायरिंग की घटना के बाद अपराधी फरार हो गए हैं. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और गोलियों के खोखे मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है. एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में लग गई हैं। पुलिस ने कहा कि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह सुरक्षित है। गोली लगने से टाइगर श्रॉफ के गाड़ी का शीशा टूट गया है। टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर घायल हो गया है
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा हमले की निंदा करता हूं मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात हुई है कि अपराधी कोई भी गैंग का हो छोड़ा नहीं जाएगा।





