
वीरांगनाओं ने की खूब मस्ती और चखे एक से बढ़कर एक व्यंजन का स्वाद
जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजया मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री भारती सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ।
यह आयोजन सोनारी निवासी वीरांगना श्रीमती रुबी सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती भारती सिंह उपस्थित थी। सोनारी स्थित होटल comfort In में सभी वीरांगनाएं एक ही तरह की साड़ी में बहुत ही सुंदर और मनमोहन दिख रही थी। सबसे पहले वीरांगनाओं ने स्टाटर की शुरुआत जूस से की और पनीर चिल्ली और हरा भरा कबाब का स्वाद चखा।

इसके बाद एक से बढ़कर एक संगीत पर मस्ती डांस और मस्ती करते हुए धमाल मचाना शुरू किया। फिर महिलाओं ने विजया मिलन समारोह में एक दूसरे को सिंदूर लगाते हुए सुहागन का आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर भारती सिंह ने बात-चीत जीत के क्रम में संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया और कहा कि बहुत ही जल्द अगली बैठक में आय व्यय का सालाना बजट पेश किया जाएगा ताकि किसी को भी कोई संदेह न रह जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष में जो भी कार्यक्रम होते हैं वह और भी बेहतर तरीके से आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद वीरांगनाओं ने एक से बढ़कर एक व्यंजन का स्वाद चखा। कार्यक्रम के अंत में रजनी सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस कार्यक्रम में शामिल सभी वीरांगनाओं का के प्रति आभार प्रकट किया।
विजया मिलन में समारोह में मुख्य रूप से विभा सिंह, शीला सिंह, रिद्धी सिंह, खुशबू सिंह, माला सिंह, बिंदू सिंह, आशा सिंह, मोनिका सिंह, सुनीता सिंह, संजू सिंह, संतोषी सिंह, प्रिती सिंह, रानी सिंह, रुबी सिंह, मीनी सिंह, नीलम सिंह, प्रतिभा सिंह, लता रंजन, शीतल तोमर , आरती सिंह, गायत्री सिंह, बबली सिंह आदि वीरांगनाएं मौजूद थी।




