
जमशेदपुर:रंगमंच,साहित्य एवं ललितकलाओं को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक उत्सव के अवसर पर हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धनतेरस की पूर्व संध्या पर भू-अलंकरण, रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई
मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रसेनजित तिवारी (मानद महासचिव, तुलसी भवन) ने कलाकारों को संबोधित करते हुए कलाकारों को भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए उत्साहवर्धन किया विशिष्ट अतिथि मेजर साहब एवं पूर्व सैनिक रहे l
उपाध्यक्ष डॉ. मुदिता चंद्रा, श्रीमती पूरबी घोष (कार्यक्रम संयोजक) ने रंगोली के कलाकारों एवं अतिथियों का सम्मान किया एवं अतिथियों के साथ प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
इस वर्ष यह प्रतियोगिता 05 नवंबर संध्या 4 बजे से तुलसी भवन परिसर में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय भारतीय संस्कृति और उत्सव था l
संस्कार भारती जमशेदपुर की भू-अलंकरण विधा संयोजिका श्रीमती पूरबी घोष ने इस संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी कलाकार ने एक से बढाकर एक रंगोली बनाई|
प्रतियोगिता के निर्णायक श्री रीतम नंदी के अनुसार
प्रथम :- प्रीति कुमारी
द्वितीय :- लक्ष्मी महतो
तृतीय :- करण राणा
प्रोत्साहन :- ऋचा मुखी
इस प्रतियोगिता (दृश्य कला) में डॉ. पुष्पा कुमारी के अलावा कलाकारों के परिजन एवं शहर के अनेक कलाकारों की महती उपस्थिति रही





