Oplus_16777216
जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन के पूर्व सहायक सचिव वरीय अधिवक्ता एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लीगल एडवाइजर सरदार मलकीत सिंह सैनी को पत्नी शोक हुआ है।
64 वर्ष की आयु में धर्मपत्नी अमरजीत कौर का देहांत मानगो उमा अस्पताल में हो गया।
2 नवंबर की मध्य रात्रि में ब्रेन हेमरेज एवं हार्ट अटैक होने पर टीएमएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
गुरुवार को परिवार ने फैसला किया और उसे उमा अस्पताल में भर्ती कर दिया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
शुक्रवार को ही पार्थिव देह का अंतिम संस्कार स्वर्ण रेखा बर्निंग घाट में कर दिया गया। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं उनकी टीम, पूर्व अध्यक्ष मनोरंजन दास पूर्व अध्यक्ष तापस मित्रा, सत्येंद्र कुमार सिंह, भाई लालटू, अंशुमन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, यूपी संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे और टीम तथा अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मलकीत सिंह सैनी ने बताया कि 10 नवंबर को आवास में श्रीखंड पाठ रखा जाएगा और 12 नवंबर गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे मां को गुरुद्वारा में अंतिम अरदास होगी।
बीबी अमरजीत कौर के निधन पर झारखंड राज्यपाल काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सदस्य राजेश कुमार शुक्ला, अध्यक्ष रथीन नाथ दास, उपाध्यक्ष बोलाई पांडा, पूर्व सचिव एवं झारखंड राज्यपाल काउंसिल के सदस्य अनिल तिवारी, अधिवक्ता हरेंद्र सिंह, बिजेन्दर सिंह, समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, अधिवक्ता अभय कुमार सिंह ने शोक जताया है।




