---Advertisement---

हूल दिवस:सेवा ही लक्ष्य कार्यालय में सिद्धू कानू को किया गया नमन,जिप पूर्णिमा मलिक ने साड़ी वितरण किया

On: June 30, 2023 9:17 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर:परसुडीह हालुदबनी पंचायत में वीर शहीद सिदो-कान्हू सेवा ही लक्ष्य द्वारा हूल दिवस मनाया गया जिसमें जिला परिषद पूर्णिमा मालिक ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां उपस्थित सभी के जरूरतमंद लोगों के बीच जिला परिषद पूर्णिमा मलिक ने एक हजार साड़ी का वितरण किया ।

इसके बाद सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मल्लिक ने विस्तार से सिदो-कान्हू के जीवनी पर प्रकाश डाला।कहा कि इन दोनों भाइयों ने अंग्रेजों से देश को आजादी दिलाने को लेकर हूल नामक क्रांति का आगाज किया था।इनके नेतृत्व में 30 जून 1855 अंग्रेजों के खिलाफ बगावत का बिगुल झारखंड के साहेबगंज जिला के भोगनाडीह गांव से फूंका गया था। इसी तरह सभी नौजवान से विनती करना चाहता हूं आह्वान करना चाहता हूं एक लड़ाई और हमें लड़नी है, भ्रष्टाचार , बेरोजगारी नशा मुक्त के खिलाफ लड़ाई लड़नी है।

इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा उपस्थित थे।

हूल दिवस कार्यक्रम में सफल बनाने के लिए शामिल थे इंद्रनील सरकार, सुप्रियो दास, मिलन मजूमदार, सोमनाथ मंडल, महेश राव, मोती लाल बेरा, राज शर्मा, सुशांत चटर्जी, नंदन स्वर्णकार, प्रदीप स्वर्णकार, सुमित स्वर्णकार, सोमय, सोवाराम, बंदना चटर्जी, कोनिका देबनाथ, रीना सरकार, इति दे, संध्या सरकार, कुमकुम पोदार, रमा मुखर्जी, सीमा दे, संकरा लोहार, सीमा भट्टाचार्य,देवरातो विश्वास, बिल्टू सरकार, आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह