---Advertisement---

एएसआई को ₹5000 रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा

On: November 1, 2023 10:12 AM
---Advertisement---

दु्मका :जामा थाना में पदस्थापित एएसआई गोपाल प्रसाद साह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते संथाल परगना एसीबी की टीम ने बुधवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जामा थाना क्षेत्र में एक ऑटो रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट देने के लिए एएसआई गोपाल प्रसाद साह के द्वारा ऑटो मालिक उत्तम कुमार से पंद्रह हजार रुपये की मांग कर रहा था।

इस बात की शिकायत उत्तम कुमार ने एसीबी से की थी। एसीबी ने मामले की जांच करने के बाद मामला सही पाया और जाल बिछाकर महारो चौक पर एसीबी ने उत्तम कुमार को रुपये देने के लिए बुलाया।जिसके बाद एसीबी ने एएसआई गोपाल प्रसाद साह पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि इस मामले में एएसआई रिपोर्ट देने की खातिर पहले ही ₹10000 ले चुका था। उसके बावजूद कागज देने में आनाकानी कर रहा था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now