---Advertisement---

महादेव बेटिंग ऐप: मामले में बड़ा ट्विस्ट,ED का दावा,प्रमोटर ने सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ दिए

On: November 3, 2023 4:35 PM
---Advertisement---

एजेंसी: महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी के दावे से हड़कंप मच गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर ने छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड रुपए दिए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि महादेव वेटिंग ऐप मामले की जांच चल रही है। कैश कुरियर असीम दास को गिरफ्तार किया गया उसके पास से 5. 39 करोड रुपए बरामद हुए हैं।कूरियर ने पूछताछ में कई राज उगले हैं।पकड़े गए 5 करोड रुपए छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में खर्च करने के लिए था। कूरियर ने बताया कि 5 करोड रुपए एक राजनेता को देना था। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि एक खुफिया इनपुट मिला था कि राज्य में चुनाव से पहले महादेव ऐप को प्रोमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में कैश ले जाया जा रहा था।

इधर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि इडी ने 508 करोड़ की चोरी पकड़ी। कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर कई आरोप लगाए लेकिन सिद्ध नहीं कर पाए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें