---Advertisement---

सपने को साकार करने के लिए दिल्ली से सिल्ली पहुंचा तीरंदाज प्रतीक

On: July 4, 2023 2:22 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- अगर कोई व्यक्ति गहराई से सोच विचार करे और सही योजना बनाकर, सही दिशा में आगे बढ़े, तो वह इंसान निश्चित रूप से अपने किसी भी सपने को हकीकत में बदल सकता है। यही सपने को सच करने के लिए दिल्ली से सिल्ली बिरसा मुंडा तीरंदाजी सेंटर पहुंचा तीरंदाज

प्रतीक कुमार। वो दिल्ली के आनंद विहार में पिछले कई वर्षों से तीरंदाजी का अभ्यास कर रहा था। परंतु उसे वहां से ऊंची उड़ान की रास्ता नहीं दिखने पर वह दिल्ली से सीधे सिल्ली पहुंचा।

प्रतीक कुमार ने बताया कि सिल्ली आर्चरी सेंटर की उपलब्धियां बराबर वह अपने सेंटर पर चर्चा होते सुना था । एवं गूगल पर भी उन्होंने ढेर सारी उपलब्धिया देखी। जिसके बाद उन्होंने ठान लिया की सिल्ली पहुंचकर ही आगे का रास्ता तय करना है। प्रतीक के जिद के आगे इंडियन आर्मी में कार्यरत उनके पिता ने भी हार मान ली एवं उन्हें उनके माता के साथ सिल्ली भेज दिया। जहां वह पिछले कई दिनों से तिरंदाजी का बेहतर गुर सीख रहा है। कोच प्रकाश राम ने बताया कि आर्चरी सेंटर में रहने के लिए पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है परंतु प्रतीक की ज़िद के आगे उन्हें भी झुकना पड़ा। कहते हैं ना कि हम अपनी अलग पहचान तभी बना सकते हैं, जब हमारे भीतर जोखिम लेने का साहस हो। प्रत्येक व्यक्ति के अंदर असीम प्रतिभा छिपी होती है, जो व्यक्ति नया और अलग करने के साथ जोखिम उठाकर आगे बढ़ने का प्रयास करता है, उसे निश्चित रूप से सफलता मिलती है, और वह सफलता की बुलंदियों पर पहुंच कर समाज एवं देश में अपनी अलग एवं विशिष्ट छवि बनाते हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे