---Advertisement---

संत माईकल स्कूल के दो छात्रों ने जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता हासिल की

On: July 4, 2023 2:17 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- संत माईकल +2 स्कूल मुरी के दो छात्रों ने जेईई मेंस की परीक्षा में बड़ी सफलता प्राप्त की है। विद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जेईई परीक्षा में सुनील गोराई ने 96.8 तथा अमन प्रजापति ने 95.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल के साथ-साथ क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित एक समारोह में स्कूल के निदेशक राकेश कुमार ने दोनो विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ रूपेश कुमार एवं प्रचार्य सीएल प्रजापति एवं स्कूल परिवार ने बधाई दी है। दोनो छात्रो ने अपने अनुभव को स्कूल के विद्यार्थियों के बीच साझा किया। इस अवसर पर विद्यालय के रमेश गोराई, ममता गोस्वामी, एन सी साहू, सुशील कुमार, विमल साहू, सोमांशी कुमारी, सपना दत्ता, मंजू कुमारी, मनीषा सिंह, अभिरूप दत्ता, अजय बड़ाइक, वी वेंकट राव, मिथिलेश महतो, किशोर कुमार, रीना साहु मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

‘कॉफी विद एसडीएम’ में नर्सिंग कर्मियों से संवाद, समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

जमशेदपुर:बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

जुस्को स्कूल साउथ पार्क के जूनियर समर कैंप में 405 बच्चों ने लिया हिस्सा