झारखंडहजारीबाग

प्रत्येक मंगलवार को अंचल कार्यालय में लगेगा विधायक अंबा प्रसाद का जनता दरबार

ख़बर को शेयर करें

भास्कर उपाध्याय/झारखंड वार्ता

हजारीबाग:- बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद का सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को हजारीबाग स्थित आवासीय कार्यालय में लगने वाला जनता दरबार अब स्थगित रहेगा। मंगलवार को विधायक अंबा प्रसाद की हजारीबाग स्थित आवासीय कार्यालय में लगने वाली जनता दरबार के स्थान पर बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित विधायक कार्यालय में जनता दरबार लगेगा।

केरेडारी प्रखंड मुख्यालय में भी लगने वाला जनता दरबार फिर से शुरू किया जाएगा एवं सभी विभागीय कार्रवाई प्रखंड मुख्यालय से ही सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों से कई जरूरतमंद लोग हजारीबाग, रांची एवं पतरातू नहीं पहुंच पाते थे इसलिए आम जनमानस के सीधे संपर्क में रहने के लिए प्रखंड मुख्यालय से ही विभागीय कार्यो का निष्पादन किया जाएगा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।