---Advertisement---

वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी, छह ट्रैक्टर लकड़ी का बोटा व एक जेनेरेटर को किया जब्त, दो मिनी आरा मिल भी किये ध्वस्त

On: November 26, 2023 3:40 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढौठवा पंचायत के कोनहर गांव में छह ट्रैक्टर लकड़ी का बोटा को जब्त कर अवैध रूप से संचालित दो मिनी आरा मिल को ध्वस्त करते हुए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को वन विभाग के अधिकारी ने दल-बल के साथ सुबह लगभग पांच बजे पश्चिमी सहायक वन संरक्षक प्रमंडल पदाधिकारी ए.के. अविनाश परमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान शुरू किया। छापेमारी अभियान में दो मिनी आरा मिल, छह ट्रैक्टर विभिन्न प्रजाति के लकड़ी का बोटा, एक जनरेटर व बड़ी मात्रा में चीरा हुआ लकड़ी जब्त किया। सहायक वन संरक्षक प्रमंडल पदाधिकारी ए.के. अविनाश परमार ने बताया कि कोनहर में अवैध रूप से दो आरा मिल चलाने वालों में कोनहर निवासी कमलेश राणा, दिनेश राणा, अजय राणा, संतोष राणा व मनोज राणा के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा छापेमारी अभियान में सहायक वन संरक्षक पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी ए.के. अविनाश परमार, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सत्येंद्र चौधरी, बरही वन पाल अमर आनंद, वन रक्षी सह प्रभारी वनपाल कटकमसांडी सुजीत टोप्पो, वनरक्षी गोपी पासवान, चेतन राम, निचित महतो, प्रभात लकड़ा, महेश दास, विद्या भूषण, नितिश कुमार महतो, होमगार्ड के जवान व अन्य वन कर्मी शामिल थे। परमार ने बताया की सूचना मिली थी कि कोनहर के जंगलों में मिनी आरामिल स्थापित कर लकड़ी तस्करों द्वारा वनों से विभिन्न प्रजातियों की लकड़ियां काटकर एवं बोटा बनाकर तस्करी की जा रही है। सूचना पाकर छापेमारी दल गठित कर यह कार्रवाई की गई। उन्होने लोगों से अपील किया कि कहीं भी लकड़ी काटने व बेचने का जानकारी मिले तो गुप्त रूप से वन विभाग को सूचित करें, लकड़ी तस्करों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी एसीबी के हत्थे चढ़ा, 5 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी