उत्तरप्रदेश:- मेरठ में हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। जहां 7 युवकों ने मिलकर 12वीं के छात्र का अपहरण किया, इसके बाद उसके साथ मारपीट की और चेहरे पर पेशाब कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने 7 लोगों के दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला?
वायरल वीडियो में आरोपी छात्र को पीट रहे हैं, उसे चारों तरफ से घेर रखा है। आरोपियों के हाथ में बीयर के कैन भी हैं और वे एक मौके पर पीड़ित के मुंह पर पेशाब करते हैं। वो छात्र लगातार उन्हें रोकने की कोशिश करता है, लेकिन बल के दम पर वो सभी दबंग उसके साथ हर वो हरकत करते हैं, जिससे इंसानियत शर्मसार हो जाती है। परिजनों ने इस घटना को लेकर बताया है कि 13 नवंबर को उनका बेटा मौसी को मिठाई देने के लिए घर से बाहर गया था। तभी कुछ युवकों ने उसका अपहरण किया और उसे जाग्रति विहार एक्सटेंशन वाली सुनसान जगह ले गए।
Warning: Disturbing video, abuse
In a shocking incident in UP's Meerut, a man could be seen urinating on the face of a youth held captive by goons at a secluded spot under Medical PS area. The victim could be heard pleading but to no avail. Incident took place on November 13. pic.twitter.com/MlTSEnVzBS
वहीं पर उसे पहले बेरहमी से पीटा गया, सभी ने एक-एक कर मारा, लात-घूंसों का इस्तेमाल लगातार होता रहा। परिजन के मुताबिक पीड़ित ने खुद ही बताया है कि आरोपियों ने उसके मुंह पर पेशाब भी किया। जब इस घटना को लेकर पुलिस थाने जाया गया, आरोप लगा है कि अधिकारियों ने हल्की धाराओं में ही केस दर्ज कर लिया। अपहरण की धारा नहीं लगाई गई। अभी के लिए पीड़ित छात्र सदमे में है, परिवार का कहना है कि वो अभी भी इस घटना से नहीं उबर पाया है। परिवार को पुलिस से बस न्याय की उम्मीद है। वो हर कीमत पर आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा चाहता है।
#Meerutpolice थाना मेडिकल क्षेत्रान्तर्गत एक युवक के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट और यूरिन पास किये जाने के सम्बन्ध में ब्रीफ नोट । pic.twitter.com/GZR1YvwFys