---Advertisement---

राहुल गांधी के समर्थन में जिले के कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर निकाली पदयात्रा

On: July 7, 2023 4:45 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के कांग्रेसियों से वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल गांधी के समर्थन में पदयात्रा निकालने की अपील की थी इसी के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरीय नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर से एक पद यात्रा निकाली गई। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई।

बता दें कि मोदी सरनेम से टिप्पणी करने के मामले में गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जी को मानहानि केस में उनकी सजा बरकरार है। कोर्ट ने उनकी याचिका पर राहत नहीं दी है।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने षड्यंत्र रच कर राहुल गाँधी जी को फंसाकर जेल भेजने का कुचक्र रच रखा है, इतना ही नही आनन-फानन में लोकसभा से सदस्यता निरस्त कर दिया तथा सांसद आवास से बाहर करा दिया। भाजपा सरकार और नेताओ के दिल में कांग्रेस पार्टी के प्रति नफरत, घृणा, विद्वेष कुट कुट कर भरी है, ऐसी भावना लोकतंत्र के कतई लाभप्रद नही है।

कांग्रेस नेताओ ने राहुल गाँधी के समर्थन में नारा लगाकर पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया।

पदयात्रा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, जिला उपाध्यक्ष आनन्द मय पात्रा, अवधेश सिंह, योगेन्द्र सिंह यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, रजनीश सिंह, मंजीत आनन्द, मौलाना अंसार खान, संजय यादव, मनोज झा, संजय तिवारी, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, बिरेंद्र पाण्डेय, रामलाल पासवान, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, अजय मिश्र, पवन बिहारी ओझा, रंजीत झा, प्रभजोत सिंह, सुशील प्रसाद, लखिंदर करूवा, मनोज करूवा, सरिता कुमारी, रश्मी निगार, भरत सिंह, मुन्ना मिश्र, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राजकुमार वर्मा, एस पी सिंह, अजय दास, दिलीप गुप्ता शामिल हुए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

रांची:बीआईटी मेसरा इलाके में फायरिंग कर दहशत मचाने वाले राहुल गैंग के 5 गुर्गे पुलिस के शिकंजे में

श्री श्री विश्वविद्यालय का ‘संकल्प-2047’ सम्मेलन 22 फरवरी को रायपुर में