---Advertisement---

झारखंड उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के सम्मान में राजभवन में रात्रि भोज का आयोजन

On: December 27, 2023 6:39 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन द्वारा आज राजभवन में सेवानिवृत्त होने जा रहे माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय श्री संजय कुमार मिश्रा के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय मुख्य न्यायाधीश के कार्यों से हम सभी गौरवान्वित हुए हैं और भविष्य में भी लोग इससे प्रेरित होते रहेंगे। हम कई कार्यक्रम/योजना बनाते हैं लेकिन उसे धरातल पर उतारने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने शपथ ग्रहण के पश्चात बहुत ही अल्प समय में नवनिर्मित झारखण्ड उच्च न्यायालय में कार्यों को प्रारंभ किया, जिसे हमेशा याद किया जाता रहेगा। किसी के द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सरहाना निश्चित रूप से होनी चाहिए। इससे समाज भी अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित होता है।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि झारखण्ड में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो बहुत मुश्किल से न्यायालय पहुँच पाते हैं। विशेषकर ऐसे लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके, इसके लिए हमें सचेत रहना होगा। मृदुभाषी श्री संजय कुमार मिश्रा न्याय, निष्पक्षता और समानता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सदैव स्मरण किये जायेंगे। राज्यपाल महोदय ने उनके स्वस्थ व सुखमय जीवन की कामना की। उक्त अवसर पर झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, अपर महाधिवक्ता समेत कई वरीय अधिवक्तागण भी उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स