---Advertisement---

DSP की सड़क किनारे मिली लाश, मचा हड़कंप, अर्जुन अवार्ड से किया जा चुका है सम्मानित

On: January 2, 2024 5:42 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

पंजाब:- प्रदेश में अपराधियों के हौसले बेहद बुलंद हैं। इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब जालंधर के संगरूर में अपराधियों ने गोली मारकर डीएसपी दलबीर सिंह की हत्या कर दी। पुलिस को डीसीपी की लाश एक जनवरी को बस्ती बावा खेल नहर के पास सड़क पर पड़ी मिली। पुलिस अधिकारी का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दरअसल कुछ समय पहले ही इसी गांव के कुछ लोगों के साथ डीएसपी की लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई में डीएसपी ने अपनी लाइसेंस वाली रिवॉल्वर से गोली चला दी थी। हालांकि अगले ही दिन डीएसपी और गांव वालों के बीच मामला सुलझ गया था। बता दें कि डीएसपी दलबीर सिंह जाने माने वेट लिफ्टर थे। मृतक डीएसपी को साल 2000 में अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनके गले में गोली फंसी मिली, जिसके बाद उनकी सर्विस पिस्टल भी मिसिंग है। पुलिस इसे हत्या की घटना मान रही है, जिसकी बड़े स्तर पर जांच शुरू हो गई है। पुलिस पूरे मामले को जानने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम कर रही है। अभी तक किसी तरह का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।


Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now