---Advertisement---

मास्टर रोल पर साइन करने के लिए मुखिया मांग रहे थे रिश्वत,एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

On: July 11, 2023 10:01 AM
---Advertisement---

हजारीबाग : बरकट्ठा झुरझुरी पंचायत के मुखिया सुमन कुमार को चार हजार रूपया रिश्वत लेते हजारीबाग एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जो कि डोभा निर्माण कार्य की राशि निकासी के एवज में रिश्वत मांग रहे थे। एसीबी की टीम ने हजारीबाग मुख्यालय ले कर चली गई है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार नामक व्यक्ति ने एसीबी से शिकायत की थी कि मनरेगा योजना के तहत ग्राम- गंगटीयाही में उनकी जमीन पर डोभा निर्माण कराया था। जिसमें ₹160080 मिल चुका है शेष रकम के लिए मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करने की खातिर मुखिया सुमन कुमार से भेंट की तो उन्होंने ₹4000 रिश्वत की मांग की। एसीबी की टीम ने मामले की छानबीन करने के बाद मामला सही पाया और इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर मुखिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चतरा:सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली शहदेव महतो समेत चार ढ़ेर

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में