---Advertisement---

‘सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ’ कार्यक्रम का किया गया आयोजन

On: January 11, 2024 5:56 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- महुआडांड़ प्रखण्ड के हामी हाई स्कूल में झारखंड सरकार शिक्षा विभाग के अभियान ‘सीटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ की सफलता के लिए महुआडांड़ हामी पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

स्थानीय जिला परिषद् सदस्य ऐस्तेला नगेसिया, मुखिया प्रदीप बडाईक के नेतृत्व में ‘सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हामी उच्च विद्यालय हामी के छात्र-छात्राओं को पंचायत के सभी मोहल्ले टोलों से उपस्थित प्राचार्य चन्द्रशेखर प्रसाद जिला परिषद् सदस्य ऐस्तेला नगेसिया मुखिया प्रदीप बड़ाईक, जन प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य के साथ-साथ पंचायत के कई महिला पुरुष सीटी बजाते हुवे विद्यालय पहुंचे।

जिनका स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर प्रसाद ने सीटी बजाकर किया। इस अवसर पर मुखिया एवं प्रधानाध्यापक सहित सभी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पठन-पाठन (शिक्षा) के प्रति मन में बैठे हुए निराशा को दूर करने हेतु उत्सुकता एवं जिज्ञासा उत्पन्न करना है। जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल नहीं जाते हैं या नहीं जाना चाहते, उन बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना है‌।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार