July 26, 2026

सुभाष सिंह के मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष बनने पर महुआडांड मुखिया संघ ने किया विरोध

Picsart_24-01-11_23-11-12-560.jpg

झारखंड वार्ता न्यूज़

महुआडांड़ (लातेहार):- 10 जनवरी को लातेहार जिला मुखिया संघ के जिला अध्यक्ष मुखिया सुभाष सिंह के चुने जाने का महुआडांड़ मुखिया संघ ने भारी विरोध किया। गुरुवार जिला परिषद भवन में मुखिया, रेणु तिग्गा, उषा खलखो, सुषमा कुजूर, रेणुका, टोप्पो ने इस चुनाव का विरोध करते हुए कहा की खुद से बैठक कर मुखिया सुभाष सिंह स्वयं जिला संघ अध्यक्ष बने हैं। गड़बूढ़नी पंचायत मुखिया रेणु तिग्गा ने कहा, बैठक की खबर हमलोग को नही थी, न ही कोई सूचना दी गई। अचानक सोशल मीडिया खबर चैनल से पता चला, गारू प्रखंड के पंचायत मायापुर के मुखिया सुभाष सिंह जिला अध्यक्ष बने, महुआडांड मुखिया संघ इस चुनाव का विरोध करता है। सुभाष सिंह को अध्यक्ष मानने से इंकार करते है। वही चुनाव स्वच्छ रूप से कर जिला मुखिया संघ अध्यक्ष चुनने का मांग करते हैं।

ख़बर को शेयर करें।