---Advertisement---

एसजीएफआई अंडर-19 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियां बनी चैंपियन, पश्चिम बंगाल की टीम को 2-1 से किया पराजित

On: January 12, 2024 4:10 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- पंजाब के लुधियाना में संपन्न हुए 67वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर-19 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों ने डंका बजा दिया है। फ़ाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने पश्चिम बंगाल को 2-1 से पराजित कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में शुरू से ही झारखंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पंजाब को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। फ़ाइनल मुकाबले में राज्य की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल की टीम को पराजित कर दिया। टीम में एलिजाबेथ एक्का(कप्तान), पुष्पा कुमारी(गोलकीपर), संध्या कुमारी(गोलकीपर), रीना कुमारी, कल्याणी कुमारी, अल्फा कंडुलना, ममता कुमारी, रौशनी तिग्गा, श्रेया पूर्ती, खुशबू लिंडा, अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी, सनीता कुमारी, नैना कुमारी, रीना टोप्पो, सीमा कुमारी, विनीता कुमारी शामिल थी। झारखंड टीम की इस कामयाबी पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेन ने कहा कि हमारी टीम ने एक योद्धा की तरह पूरे टूर्नामेंट में खेला है, और कभी भी अपने जज्बे को नहीं खोया। इस जीत के लिए टीम के सभी सदस्य बधाई के पात्र है। झारखंड की अंडर 19 बालिका फुटबॉल टीम की सफलता पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री के रवि कुमार, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की निदेशक श्रीमती किरण कुमारी पासी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम को बधाई दी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो

गुरदयाल सिंह मन्नावाल टीम का बड़ा धमाका!संगत चुनाव चाहती है और हम चुनाव लड़ेंगे

आदित्यपुर:शिव राम दुर्गा मंदिर में अक्षय तृतीया पर जगन्नाथ प्रभु माता सुभद्रा बलभद्र प्रभु माता लक्ष्मी और रथ की विधि विधान से पूजा

जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी की बैठक JFTA में रजिस्ट्रेशन और शानदार प्रदर्शन पर विचार विमर्श

झारखंड: भीषण गर्मी और लू की चपेट में, सभी स्कूलों का समय बदला