झारखंड वार्ता न्यूज़
गढ़वा:- श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय सहित राम भक्तों ने 22 जनवरी दिन सोमवार सुबह गढ़वा में स्थित जुड़वनिया मंदिर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई में हिस्सा लिया।
झारखंड में एकमात्र गढ़वा में स्थित श्री रामलला जी का मंदिर जिसमें भगवान श्री राम बाल रूप में विराजमान हैं जो एक ऐतिहासिक मंदिर बनकर तैयार है।

जिसके अध्यक्ष गढ़वा जिला के जाने-माने शिक्षाविद और वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय गढ़वा डीसी शेखर जमुआर गढ़वा एसपी दीपक पांडेय सहित मंदिर कमेटी के सभी लोगों ने अयोध्या में प्रभु श्री रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गढ़वा के रामलला मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए जायजा लिया साथ ही रामलला मंदिर में गढ़वा के विभिन्न अखाड़ा के लोगों के स्वागत सत्कार की तैयारी को लेकर साथ में चर्चा किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने अयोध्या में श्री रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश में राम राज्य का आगाज हो गया है। करोड़ों सनातन धर्मी आज भाव विवहल, अनुग्रहित एवं संतोष का अनुभव कर रहे हैं।

भगवान राम को उनकी जन्मभूमि अयोध्या में पुनर्स्थापित करना एक ऐतिहासिक क्षण है आज देश लाखों बलिदानों को नमन कर रहा है। जिन्होंने 500 साल के संघर्ष में प्राणों की आहुति दी।
उन्होंने कहा कि भगवान राम भारतीय सभ्यता संस्कृति के केंद्र हैं। भारतीय संस्कृति के पुरोधा हैं तथा स्थापित मर्यादा की जीवंत गाथा के रूप में उनका जीवन आज के आधुनिक जीवन काल में भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है।

भगवान राम का जीवन आधुनिक समाज को भी मूल्यों के साथ जीवन निर्वाह की प्रेरणा देता है एक आज्ञाकारी शिष्य के रूप में हमें अपने गुरुओं के सम्मान और आज्ञा पालन की शिक्षा देता है। माता-पिता के आदेश को ही अपना जीवन संकल्प मान लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या का भाव एवं दिव्या राम मंदिर समस्त देशवासियों के समर्थ और क्षमता का अप्रतिम प्रतीक है प्रभु श्री राम हमारे चेतन निर्माण और आस्था के आधार हैं यह समारोह समस्त देशवासियों को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा हमें सभी को भगवान राम के आदर्श मूल्य मर्यादा को आत्मसात करने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने भगवान श्री राम से समस्त देशवासियों के जीवन में सुख शांति समृद्धि एवं आरोग्य की कामना किया।

गढ़वा के गढ़देवी मंदिर से युवा भाजपा नेता चंदन जायसवाल की अध्यक्षता में प्रभु श्री राम लक्ष्मण सीता और हनुमान जी की झांकी के साथ शोभा यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय सहित अन्य वरिष्ठ नेता गण एवं समस्त गढ़वा वासी राम भक्त इस शोभा यात्रा में शामिल हुए।
अयोध्या में रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गढ़वा जिला में आयोजित विभिन्न अखाड़ा के द्वारा शोभायात्रा निकली गई जिसका समापन गढ़वा में स्थित श्री राम लला मंदिर परिसर में आकर हुआ।













