---Advertisement---

सीएम हेमंत सोरेन को जतरा महोत्सव में शामिल होने का मिला आमंत्रण

On: January 25, 2024 12:21 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज राष्ट्रीय जतरा समिति, रांची के सदस्य गणों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 31 जनवरी और 1 फरवरी को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जतरा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस महोत्सव में झारखंड के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों के जनजातीय समुदायों के कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष श्री अंतू तिर्की, महासचिव श्रीमती नीलम बिरुली और श्रीमती राधा हेंब्रम, श्री सूरज टोप्पो, श्री नरेश पाहन, श्री अमित मुंडा, श्रीमती निरंजना हेरेंज टोप्पो, श्री मोहन तिर्की, श्री मिथिलेश कुमार, श्री सुरेश मिर्धा, श्री नारायण साहू, श्री डब्लू मुंडा, श्री विक्की करमाली औऱ श्री राजकिशोर साहू मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार