झारखंड

राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला को लेकर हुई बैठक

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

बरवाडीह (लातेहार):- अगामी 11 और 12 फरवरी को दुबिखाड स्थित राजकीय आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का सफल संचालन कराने को लेकर रविवार को दुबिखाड मेला परिसर में कमिटी के लोगों की बैठक हुई।

जिसमें उपस्थित सभी लोगों की सहमति से अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह, सचिव हृदया सिंह और कोषाध्यक्ष श्री अजीत कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। वहीं नव मनोनीत अध्यक्ष सचिव और कोषाध्यक्ष का फुल माला से स्वागत किया गया। वहीं बैठक में अवधेश सिंह चेरो, भरदुल सिंह चेरो समेत अपने-अपने समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।