---Advertisement---

महुआडांड़ : गांव चलो अभियान के तहत भाजपा ने किया दीवार लेखन

On: February 9, 2024 2:16 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

महुआडांड़ (लातेहार):- भाजपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम गांव चलो अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा‌ के पूर्व जिला महामंत्री सह भाजपा नेता संजय जायसवाल के नेतृत्व में प्रखण्ड के कई‌ मतदान केंद्रों के पोषक क्षत्रों में दीवार लेखन कार्य किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए संजय जायसवाल ने बताया कि दीवार लेखन का कार्य मुख्यालय स्थित बुथ संख्या 293, 294, 295 व 296 में किया गया। इस दौरान‌ प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, किसान निधि के लाभुकों से वार्तालाप किया गया और बताया गया कि केंद्र में जबसे मोदी जी आयें है विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजना चला कर लोगों का उत्थान कर रहें है।

दीवार लेखन कार्यक्रम के तहत दीवार पर कमल फूल का चिन्ह बनाया गया व एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा गया। अभियान में मुख्य रूप से भाजपा नेता भुवनेश्वर सिंह, भाजपा महामंत्री जमुना प्रसाद, संजय राय, अवधेश जायसवाल, प्रशांत सिंह और मुकेश जायसवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह