झारखंड

तीन माह से मनरेगा मजदूरों को नही हुआ भुगतान, काम की तलाश में पलायन

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

लातेहार:- महुआडांड़ प्रखंड में मनरेगा योजना अन्तर्गत टीसीबी, मेढ़बांधी, कूप निर्माण का कार्य संचालित हो रहा है। लेकिन तीन माह से मनरेगा योजना में मजदूरों को भुगतान नहीं हुआ है। जिसके कारण कूप निर्माण कार्य समेत अन्य कार्य अधर में लटके हैं। ससमय भुगतान नहीं होने से योजना पूर्ण नहीं हो सकती है। मनरेगा संचालित योजना का ससमय भुगतान नहीं होने की स्थिति में मजदूर काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।