---Advertisement---

अनिल सूरपथ कदमा तिरुपति संस्था कार्यालय में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनी, डांस कंपटीशन,कविता वाद विवाद प्रतियोगिता,भंडारा का आयोजन

On: February 18, 2024 8:45 AM
---Advertisement---

महिलाओं को छुपी मानसिकता से बाहर निकलना संस्था का मकसद: शशि आचार्या

जमशेदपुर: तिरुपति संस्था की तरफ से सरस्वती पूजा अनिल सूर पथ, कदमा, जमशेदपुर के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया।

इस मौके पर मौजूद तिरुपति संस्था की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शशि आचार्या ने कहा कि हमारी संस्था का थीम नारी उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, हरियाली और विकास है।कोई भी कार्यक्रम में कुछ मकसद होना चाहिए ।जिसमें महिला एवं बच्चों के विकास हो जहां महिलाएं घर के कामकाज में व्यस्त रहती हैं उनके मनोरंजन का कोई साधन नहीं मिल पाता है मुहल्ले में कार्यक्रम होने पर वह इस कार्यक्रम में शरीक हो अपनी छुपी हुई मानसिकता से बाहर निकालना ही हमारी तिरुपति संस्था का यही प्रयास रहता है कि नारी उत्थान, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के बीच डांस कंपटीशन, कविता पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर भंडारा का आयोजन किया गया एवं मां की विदाई हर्षालस के साथ की गई इस आशा के साथ के अगले बरस मां शारदे फिर से आना।

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में संस्था की सचिव संगीता तिवारी कैशियर सुनीता देवी, रीना सिंह शर्मिला सिंह सीमा देवी चांदनी दीप्ति ढोलकिया लाली विभा देवी, माही ,छोटी ,मनीष ,हितेश , रजिया बेगम, सीमा कौर, संगीता सिंह ,संध्या सिंह, विद्या सिंह, सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थीं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद

टाटा रेल के विस्तारीकरण को लेकर रेलवे का बुलडोजर फिर गरजा स्टेशन, कीताडीह,गोल पहाड़ी, खास महल के कई दुकानें जमींदोज

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 को 13 जिलों में बारिश की संभावना

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में अमरप्रीत सिंह की जुगसलाई में पदयात्रा

राजस्थान सेवा सदन व शिव मंदिर के निर्माण व जीर्णोद्धार में दीपक अग्रवाल रामूका का है अहम योगदान

हजारीबाग: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी गिरफ्तार, NTPC परियोजना के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई