

एजेंसी: आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव के पूर्व मोदी की एक बार ऐसी लहर चली है कि विपक्ष में कोई नहीं रहा है ठहर। इस दौर में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चौहान के भाजपा में जाने के बाद अब मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और छिंदवाड़ा से नौ बार सांसद रह चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलें जोरों पर है इसी बीच एक और खबर ने हड़कंप मचा दिया है जिसमें सूत्रों का कहना है कि पंजाब के आनंदपुर के सांसद मनीष तिवारी भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में है और वे लुधियाना सीट लोकसभा में चाहते हैं इसी पर मामला अटका हुआ है। इनके अलावा कांग्रेसी नेता आनंद शर्मा के भाजपा में जाने के अटकलें तेज ह़ैं। वहीं दूसरी इस समय नाम लगे हुए थे।
हालांकि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को आधारहीन और निराधार बताया हैं। उनके कार्यालय ने रविवार को कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें निराधार और निराधार हैं।मनीष तिवारी अपने निर्वाचन क्षेत्र में हैं और वहां विकास कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। कल रात वह एक कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पर रुके थे।
वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी खेमे में भी खलबली मचने की खबर है बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के 15 विधायक भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 25, 2026





