---Advertisement---

सारो गांव में वाहन दुर्घटनाग्रस्त में मृतक के परिजन से मिले मुखिया प्रतिनिधि, शोक प्रकट कर हर संभव मदद का दिया भरोसा

On: February 24, 2024 5:21 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- प्रखंड के सारो गांव निवासी स्व. विचार वियार के 18 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश बियार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद शनिवार को पतिहारी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी ने पीड़ित परिवार से मिलकर संतावना दी। साथ ही हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने मृतक की मां चंपा कुंवर को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार की ओर से सड़क दुर्घटना बीमा की राशि दिलाने, सरकारी योजनाओं का लाभ देने तथा अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने की हर संभव कोशिश करेंगे। कहा की मृतक ओमप्रकाश घर का एकलौता बेटा था जो मजदूरी कर घर को किसी तरह से चलाता था। बचपन में ही उसके पिता विचार वियार का निधन हो गया था।

उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ हर सुख दुख में शामिल होकर मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमारी कही भी अगर जरूरत पड़े तो आप लोग बेहिचक बताएंगे। हम आप लोग के मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। मालूम हो कि बीते दो दिन पूर्व गुरुवार को सारो गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने मुड़ा अहरा में नल जल योजना के श्रमिकों से भरा पिकअप गाड़ी 15 फीट खाई में गिर गई थी।

हादसे में 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल श्री बंशीधर नगर में चल रहा था। अस्पताल से चिकित्सक ने ओमप्रकाश बियार के गंभीरवस्था को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गए थी। ये सभी श्रमिक रोजाना की तरह पिपरी कला पंचायत में चल रहे नल जल योजना में कार्य करने जा रहे थे। मौके पर श्याम सुंदर चंद्रवंशी, परमेश्वर राम, वार्ड सदस्य तेजुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें