एच एस प्रसाद बाल विकास विद्यालय में मातृ पितृ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

On: February 25, 2024 3:02 AM

---Advertisement---
सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत शनिवार के दिन एच एस प्रसाद बाल विकास विद्यालय में मातृ पितृ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बिना चौधरी, विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक एवं उप प्रमुख आरती देवी ने स्वर्गीय हरिराम कुम्हार सेवानिवृत्ति शिक्षक एवं विद्यालय के संस्थापक के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। यह कार्यक्रम मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाया गया। छोटे-छोटे बाल कलाकारों ने अपने-अपने माता-पिता का वंदना कर चरण स्पर्श किया तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम से अभिभावकों का मन मोह लिया साथ ही साथ अपने गुरुजनों को भी सम्मान देते हुए उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संचालक नरसिंह प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 2008 से किया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य है कि बच्चे शिक्षा के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करना भी सीखें जिससे हमारी संस्कृति और सभ्यता का पहचान बना रहे। संस्कृति और सभ्यता के बिना समाज का परिकल्पना हम लोग नहीं कर सकते। कार्यक्रम में पूजा देवी, कार्तिक चंद्र महतो, नकुल सिंह मुंडा, महादेव मुंडा, ललिता देवी, प्रतिमा कुमारी, विशाखा देवी, बबिता देवी, ब्रजकिशोर नंदन, मुरलीधर सिंह घटवार, शिव शंकर महतो का काफी सराहनीय योगदान रहा। मौके पर विद्यालय के सभी बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।