---Advertisement---

आधुनिक सुविधा से लैस होगा सिल्ली एवं मुरी स्टेशन -विनय महतो धीरज

On: February 26, 2024 2:45 AM
---Advertisement---

दिनेश बनर्जी

सिल्ली– प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिल्ली और मुरी स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। उक्त जानकारी भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य विनय महतो धीरज ने कही। विनय महतो धीरज ने बताया कि रांची रेल मंडल के 14 स्टेशनों का पुनर्विकास और 12 रेल ओवर ब्रिज व अंडरपास का ऑनलाइन शिलान्यास किया जाएगा। जिसमें सिल्ली और मुरी स्टेशन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन के तहत नये प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय,लाउंज, कैफेटेरिया व शौचालय निर्माण , पार्किंग, वाई-फाई,एल‌इडी लाईट आदि का प्रावधान है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सिल्ली एवं मुरी स्टेशन को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं सांसद संजय सेठ के प्रति आभार जताया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now