राष्ट्रिय

2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की ड्रग्स पकड़ी गई, 5 हिरासत में

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

गुजरात:- राज्य के आतंकवादी रोधी दस्ते (एटीएस) ने भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के साथ संयुक्त अभियान में मंगलवार को राज्य के तटीय क्षेत्र कच्छ में एक ईरानी नौका को रोका और 3100 किलो ड्रग्स जब्त किया और चालक दल के 5 सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। बरामद ड्रग्स की कीमत 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा होने की संभावना है। जो अब तक का सबसे बड़ा ड्रग्स कंसाइनमेंट है।

पकड़े गए ड्रग्स में 2950 किलो हशीश (Hashish), 160 किलो मेथमफेटामाइन (Methamphetamine) और 25 किलो माॅर्फिन (Morphine) शामिल है। इस बड़े खेप को कहां और किसके भेजा जाना था, इसमें कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। पकड़े गए ड्रग्स के जखीरे पर ‘Produce Of Pakistan’ लिखा हुआ है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।