---Advertisement---

रांची: एसएसपी ने 15 थाना प्रभारियों को किया शोकॉज

On: March 18, 2024 1:29 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची:- लोकसभा चुनाव को लेकर सभी थाना प्रभारी को प्रतिदिन विधि-व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट चुनाव कोषांग को भेजना है। हालांकि जिले के कई थाना प्रभारी ने विधि-व्यवस्था से संबंधित कोई भी रिपोर्ट नहीं भेजा है जिसको लेकर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने स्पष्टीकरण मांगा है।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारी प्रतिदिन विधि-व्यवस्था से संबंधित रिपोर्ट चुनाव कोषांग को भेजने का निर्देश दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में इन थाना प्रभारियों के द्वारा रिपोर्ट चुनाव कोषांग को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसी कारण विभागीय कार्यवाही के विरुद्ध 48 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें।

इन थाना प्रभारियों को शोकॉज

▪️नामकुम थाना प्रभारी

▪️लालपुर थाना प्रभारी

▪️कोतवाली थाना प्रभारी

▪️डेली मार्केट थाना प्रभारी

▪️बुंडू थाना प्रभारी

▪️सदर थाना प्रभारी

▪️डोरंडा थाना प्रभारी

▪️टाटीसिलवे थाना प्रभारी

▪️तुपुदाना ओपी प्रभारी

▪️पिठोरिया थाना प्रभारी

▪️पंडरा ओपी प्रभारी

▪️बेड़ो थाना प्रभारी

▪️विधानसभा थाना प्रभारी

▪️अनगड़ा थाना प्रभारी

▪️दलादली ओपी प्रभारी



Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now