---Advertisement---

‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवाओं को थप्पड़ मारना चाहिए- शिवराज तंगदागी

On: March 26, 2024 6:33 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

बेंगलुरु:- कर्नाटक के कन्नड़ और संस्कृति मंत्री शिवराज तंगदागी ने करातगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “अगर कोई छात्र या युवा अभी भी ‘मोदी-मोदी’ (नारे) कहते हैं, तो उन्हें थप्पड़ मारा जाना चाहिए।” उन्होंने केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए सृजन के वादे का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने एक साल में दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, अब 10 साल में 20 करोड़ नौकरियां होनी चाहिए थीं।” आगे उन्होंने कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने में शर्म आनी चाहिए क्योंकि कि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया “यह महसूस करते हुए कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव बहुत बुरी तरह से हारने वाली है, कांग्रेसी नए निचले स्तर पर गिर रहे हैं और वे पीएम मोदी को तानाशाह कहते हैं।”

बीजेपी ने चुनाव आयोग में याचिका दायर कर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने इसे आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया से और कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने से रोका जाना चाहिए।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now