---Advertisement---

दोस्तों संग मनाने गया था होली फिर चल गई गोली हो गई मौत,परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

On: March 26, 2024 7:24 AM
---Advertisement---

साहिबगंज :जिले से एक सनसनी खेज खबर आ रही है। जहां दोस्तों के संग सोमवार की शाम होली की पार्टी मनाने गए राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट मलाही टोला निवासी पांडव मंडल की गोली मार कर हत्या कर दिए जाने से सनसनी मच गई है। ऑटो चला कर अपना परिवार का भरण पोषण करने वाले पांडव मंडल की हत्या से परिजनों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आ गई है और परिवार में कोहरा मच गया है।होली का त्योहार मातम में बदल गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पांडव की पत्नी पूनम देवी के मुताबिक उनका पति पांडव मंडल दोपहर करीब एक बजे अपने मित्र सुबेश मंडल सहित अन्य लोगों के साथ होली की पार्टी करने गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे सुबेश मंडल के ऑल्टो वाहन संख्या जेएच 18 एम 7308 में उनके घर के पास युवक को देखा गया, जो कि पांडव का था।

खून से लथपथ पांडव को देख स्वजन राजमहल अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। ऑल्टो गाड़ी के बीच पीछे और नीचे सीट पर में खून बिखरा हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक श्यामलाल हांसदा व थाना प्रभारी गुलाम सरवर मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। मृतक के दो छोटे छोटे बेटे है। मृतक की पत्नी पूनम देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

पांडव मंडल ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह पांच भाई और तीन बहन था। भाइयों में सबसे छोटा था। पांडव मंडल की हत्या किसने की है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि इनके मित्र सुबेश मंडल पर स्वजनों ने हत्या करने की आशंका जाहिर की है।

पूनम देवी कहती हैं कि सुबेश मंडल के साथ होली की पार्टी करने जाना, सुबेश के ऑल्टो से ही शव को घर के पास सड़क पर छोड़कर भाग जाना आशंका को प्रबल करती है।

सुबेश मंडल मंगलहाट चौक में पोल्ट्री दुकान चलाता है। गोली मारकर की गई हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच पैसे की लेन देन भी होता था संभवतः पैसे की मांग को लेकर भी कहासुनी हुई हो।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी