---Advertisement---

कपड़े की जगह वाशिंग मशीन से जब निकलने लगे नोट, ईडी की रेड में 2.54 करोड़ बरामद

On: March 27, 2024 6:15 AM
---Advertisement---

एजेंसी:फेमा के मामले में मकरोनियन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशक विजय कुमार शुक्ला, संजय गोस्वामी और इनकी अन्य कंपनियों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापामारी में 2.54 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। खास बात यह है कि इसमें से रकम के कुछ हिस्से वाशिंग मशीन से निकले जो की वाशिंग मशीन में छुपा कर रखे गए थे। छापामारी में कई कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

लक्ष्मीटन मैरीटाइम, हिंदुस्तान इंटरनेशनल, राजनंदिनी मेटल्स लिमिटेड, स्टवार्ट अलॉयज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड; एमएस भाग्यनगर लिमिटेड, विनायक स्टील्स लिमिटेड, वशिष्ठ कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं. इनके डायरेक्टर और पार्टनर संदीप गर्ग, विनोद केडिया के दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, कुरुक्षेत्र और कोलकाता के ठिकानों पर रेड हुई.

बताया जा रहा है कि ईडी द्वारा ये तलाशी पिछले कुछ दिनों में दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर की गई, हालांकि, ईडी ने यह खुलासा नहीं किया कि वॉशिंग मशीन में रखी नकदी कहां से बरामद की गई.

ईडी ने एक बयान में कहा कि कैपरीकोरनियान शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों और इसके निदेशकों विजय कुमार शुक्ला और संजय गोस्वामी तथा संबंधित कंपनियों के परिसरों में तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 2.54 करोड़ रुपये ‘बेहिसाब’ नकदी मिले. इसका एक हिस्सा ‘वाशिंग मशीन’ में छिपा कर रखा गया था.

भारत के बाहर विदेशी करेंसी भेजने का आरोप

ईडी की जांच में पता चला की ये संस्थाएं बड़े पैमाने पर भारत के बाहर विदेशी करेंसी भेजने में शामिल हैं जो कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) का उल्लंघन है. जांच में पता चला है कि गैलेक्सी शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर और होरिजोन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड सिंगापुर, इन दोनों विदेशी संस्थाओं का मैनेजेंट एंथनी डी सिल्वा द्वारा किया जाता है.

फर्जी माल ढुलाई के नाम पर करोड़ों की लेनदेन

छापेमारी के दौरान पता चला कि मकरोनियन शिपिंग एंड लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड और लैक्समिटन मैरीटाइम के जरिए जैसी शेल कंपनियों की मदद से फर्जी माल ढुलाई और अन्य कामों के नाम पर सिंगापुर स्थित संस्थाओं को 1800 करोड़ रुपए दिए गए. इन सेल कंपनियों के नाम नेहा मेटल्स, अमित स्टील ट्रेडर्स, ट्रिपल एम मेटल एंड अलॉयज, एचएमएस मेटल हैं.

ईडी ने 47 बैंक खातों को किया फ्रीज

ईडी ने इसमें शामिल संस्थाओं के 47 बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया है ताकि किसी प्रकार का कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया जा सके. इस मामले के तह तक जाने के लिए ईडी बरामद दस्तावेजों और उपकरण की जांच कर रही है. ऐसे में संभावना है कि आगे चलकर बरामद दस्तावेज और उपकरणों से इन कंपनियों के खातों की ओर से किए गए ट्रांजेक्शन से बड़े खुलासे हो सकते हैं.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि