पलामू

पलामू: कांग्रेस के पूर्व नेता सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

पलामू:- चैनपुर में अपराधियों ने डबल मर्डर को अंजाम दिया है। कांग्रेस के पूर्व नेता राजमोहन पोलू और एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डबल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन, सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद और चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे हुए हैं, मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राजमोहन पोलू को एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। बुधवार की दोपहर को कुछ अपराधी उसके घर पहुंचे और दोनों को गोली मारकर फरार हो गए।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।