शहीद दिलीप बेदिया एकेडमी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का किया गया आयोजन

On: April 1, 2024 1:58 AM

---Advertisement---
दिनेश बनर्जी
सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रविवार के दिन शहीद दिलीप बेदिया अकादमी के द्वारा पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर का मैराथन दौड़ एवं महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर का मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया साथ ही साथ और भी कई प्रतियोगिता परीक्षा का भी आयोजन किया गया। वहीं दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रथम रसिक चंद्र हेसा(चाईबासा) द्वितीय विनोद करमाली (गोला) तृतीय बालेश्वर बेदिया एवं महिला वर्ग में प्रथम लक्ष्मी कुमारी (हाड़ूबेरा) द्वितीय खुशी कुमारी (गोला) तृतीय शंकशी कुमारी ने सफलता प्राप्त किया। इसी क्रम में लड़कियों के लिए 100 मी का दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम सोनका कुमारी (बनुआडीह) द्वितीय मंदाभी कुमारी (रामपुर) तृतीय रीया कुमारी (चारलू), 200 मीटर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती कुमारी (मेदिनी), द्वितीय अंजली कुमारी (रांची), तृतीय रीता कुमारी ने सफलता प्राप्त की। 400 मीटर की प्रतियोगिता में खुशी कुमारी (गोला), द्वितीय लक्ष्मी कुमारी एवं तृतीय सोनिका कुमारी ने सफलता प्राप्त की। 800 मीटर की दौड़ में प्रथम संकरी कुमारी, द्वितीय सुचिता कुमारी, तृतीय रीता कुमारी ने सफलता प्राप्त की। लड़कों के लिए 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीरबल बेदिया (कुसुमटीकरा), द्वितीय आयन बेदिया, तृतीय वासुदेव वेदिया (दुमका हरीडीह) 200 मीटर की दौड़ में प्रथम राणा कुमार (बुंडू ),द्वितीय मनीष कालिंदी (हलमाद), तृतीय संजय बेदिया (गोराडीह),400 मीटर की दौड़ में रोहित कुमार (रांची), द्वितीय दिनेश बेदिया (रांची), तृतीय निर्मल कुमार (रांची), 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम राम महली (बुंडू), द्वितीय सिदाम बेदिया (महुआ टुगड़ी), तृतीय देवराज पटेल (रामगढ़) ने सफलता हासिल किया। अकादमी की ओर से बताया गया कि सभी सफल प्रतिभागियों को 4 अप्रैल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में समीर आयुबी, राजेंद्र प्रसाद बेदिया, सरोज महतो, कीनू राम बेदिया, सुनील बेदिया का सराहनीय योगदान रहा।