---Advertisement---

राहुल गांधी की वायनाड में रैली पर केरल सीएम का जोरदार हमला,IUML का वोट चाहिए लेकिन झंडा नहीं

On: April 4, 2024 10:10 AM
---Advertisement---

एजेंसी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लोकसभा प्रत्याशी के रूप में वायनाड से नामांकन के दौरान रैली निकाली थी। जिस पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने राहुल गांधी पर हमला बोला है की रैली में IUML का वोट चाहिए लेकिन उसका झंडा नहीं दिखाएंगे। वहीं दूसरी ओर राहुल पर भारतीय जनता पार्टी नेत्री स्मृति ईरानी ने भी हमला बोला है। स्मृति ईरानी ने कहा कि कि वह इस बात से हैरान हैं कि उन्होंने कथित तौर पर प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का समर्थन स्वीकार कर लिया है।

जबकि केरल सीएम पी विजयन ने कहा है कि राहुल गांधी भाजपा से डर गए हैं।गुरुवार को कहा कि रोड शो के दौरान कांग्रेस अपना या इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का झंडा नहीं दिखा सकी क्योंकि वह भाजपा से डरी हुई थी।

विजयन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के रुख से संकेत मिलता है कि वह इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के वोट तो चाहती है, लेकिन उनका झंडा नहीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि कांग्रेस उस स्तर तक गिर गई है, जहां वह सांप्रदायिक ताकतों से डरती है।

बता दें कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।

वायनाड लोकसभा सीट पर हमेशा ही सबकी निगाह होती है। इस बार कांग्रेस पार्टी पर सवाल इसलिए खड़े हो गए हैं क्योंकि साल 2019 में जब इस निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो हुआ था तब आईयूएमएल के झंडे कांग्रेस से ज्यादा दिखाई दे रहे थे। जबकि इस बार न तो कांग्रेस और न ही आईयूएमएल के झंडे दिखाई दिए।

विजयन ने कहा कि इस बार झंडे इसलिए नहीं दिखाई दिए क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने आईयूएमएल के झंडों को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया था। साल 2019 में जब चुनावी अभियान चरम पर थे, तब वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने कांग्रेस नेता के रोड शो के दौरान आईयूएमएल के हरे झंडे होने पर कहा था कि क्षेत्र में एक जुलूस के दौरान यह समझना मुश्किल था कि यह भारत था या पाकिस्तान।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस अपने झंडे के पीछे के बलिदानों और इतिहास को भूल गई है। ऐसा लगता है कि वह संघ परिवार की इस बात को मान रही है कि वे अपने झंडे को त्याग दें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड सरकार वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने ‘अबुआ दिशोम’ नाम से 1,58,560 करोड़ का बजट स्व०शिबू सोरेन को किया समर्पित

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी पर आ गया राहुल का बयान, बोले बब्बर शेर,खून में…!

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त